मुजफ्फरनगर। थाना ए0एच0टी0 (एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) मुजफ्फरनगर द्वारा असम अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद किया गया।
थाना एएचटी मुजफ्फरनगर को असम से अपहृत एक किशोरी जनपद मुजफ्फरनगर के बेराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयसिंह भाटी थाना एएचटी, मुजफ्फरनगर, वीरेन्द्र कुमार निदेशक मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली, श्रीमती नीना त्यागी जिला प्रोबेशन कार्यालय, श्रीमती राखी काउन्सलर, चाइल्ड हैल्प लाईन की एक संयुक्त टीम बनाई गयी। टीम द्वारा अपर्हता की सकुशल बरामदगी हेतु स्थानीय पुलिस के साथ अभियान चलाया गया तथा बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र से अपर्हता को सकुशल बरामद किया गया। किशोरी के अपहरण के संबंध में थाना तमुलपुर, असम पर मु0अ0सं0- 240/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत है। थाना एएचटी द्वारा असम पुलिस को किशोरी की सकुशल बरामदगी के संबंध में सूचित किया गया है व किशोरी को सकुशल व सुरक्षित वन स्टाप सेन्टर को सुपुर्द किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


