मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय सम्मेलन में अशोक बाठला को प्रांतीय संगठन महामंत्री चुना गया है। अशोक बाठला ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। आनलाइन बाजार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह मथुरा के खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने की। संचालन प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल एवं संयोजन प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी खंडेलवाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल
गुप्ता नंदी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री नेकी राम गर्ग के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश पदाधिकारियों चौधरी विजेंद्र सिंह, एस. के. सक्सेना सुभाष गोयल, अशोक बाठला, नौशाद मिर्जा, ममता सिंघल, अलीशा सिद्दीकी, मोनिका यादव, विवेक चावला एवं संगठन मंत्री मदन मोहन
श्रीवास्तव सहित सभी को शपथ दिलाई गई।
विधायक पूरन प्रकाश ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए व्यापारी हितों के लिए सदैव पर रहने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि व्यापारी एकता देश हित में सर्वोपरि है और वे हर समय व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे।
नवीन प्रदेश कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट स्थापना व भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की मांग रखी। स्वागत मथुरा जिला व महानगर इकाई के मनोज सक्सेना, केदार खंडेलवाल, शैलेश खंडेलवाल, पार्थ गुप्ता, सुनील मुकुट वाले, मयंक सक्सेना, अक्षत कौशिक, नम्रता गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, सोनल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में मुकेश खंडेलवाल एड., विनोद खंडेलवाल, कृष्ण दयाल अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, लक्ष्मण खंडेलवाल, सुशील दीवान, शोभित कुलश्रेष्ठ, अमृत लाल, राम मोहन अग्रवाल, नरेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सहभोज के साथ संपन्न हुआ ।


