मुजफ्फरनगर।सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाले 01 युवक को थाना सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो/फोटो में प्रदर्शित अवैध शस्त्र बरामद कर लिया।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक युवक की वीडियोे वायरल हुई जिसमें युवक द्वारा अवैध शस्त्र का प्रदर्शन किया जा रहा था। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त दक्ष पुत्र प्रभात कुमार निवासी गंगलवाली गली उत्तरी सिविल लाईन को माल रोड पचैण्डा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से वीडियो में प्रदर्शित 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 113


