Taja Report

अवैध खनन करते पांच ट्रैक्टर ट्राली सीज

मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर के नेतृत्व में नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह व अमित कुमार की टीम ने पंचेडा कला से अवैध मिट्टी खनन करते 5 ट्रेक्टर ट्रॉली पकड़े,सीज किए गए। मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर सिटी तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह ने अवैध मिट्टी खनन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सिटी हरेंद्र पाल सिंह एवं नायब तहसीलदार अमित कुमार ने नई मंडी थाना क्षेत्र के पचेडा कला में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर छापेमारी करते हुए 5 ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सीज कर दिए एवं पुलिस के सुपुर्द कर दिए। राजस्व विभाग की इस कार्यवाही से खनन माफियाओ में हडक़ंप मचा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *