मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासनिक समन्वय समिति (कोर कमेटी) की बैठक में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की प्रगति, प्रभावशीलता एवं क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा /जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।
मा० राज्य मंत्री द्वारा जनपद के जन-प्रतिनिधियों एवं जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला प्रशासनिक समन्वय समिति” (कोर कमेटी) की बैठक में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की प्रगति, प्रभावशीलता एवं कियान्वयन पर समीक्षा बैठक में जनपद के कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। राज्य मंत्री को मुख्य विकास अधिकारी ने विगत हुई बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों पर हुए कार्यों के अनुपालन आख्या से अवगत कराया। माननीय राज्य मंत्री को अधिशासी अधिकारी जल निगम ने अवगत कराया हर घर नल योजना के अंतर्गत 29 परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उसकी सूची माननीय जिला अध्यक्ष महोदय को उपलब्ध करा दी गई है, माननीय राज्य मंत्री ने हर घर नल योजना के अंतर्गत अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनकी अपडेट सूची माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए, शेष परियोजनाओं में 80% कार्य पूर्ण हो गया है उनको पहले शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराया जाय। उन्होंने निर्देश दिए की जिन परियोजनाओं में निर्माण कार्य चल रहा है, वहां की सड़कों को खुला ना छोड़ा जाए, उन्हें ठीक कराया जाए, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहां की शहर के प्रमुख चौराहों की सड़को पर ज्यादा अतिक्रमण कर रखा है,जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुजफ्फरनगर को निर्देश दिए टीम के साथ शहर के प्रमुख चौराहों की सड़को कब्जा मुक्त कराया जाए, उन्होंने निर्देश दिए वेंडरों के लिए जगह चिन्हित कराते हुए, उन्हें वहां पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने सड़क पर रोड़ी व बजरी तथा सडक पर बड़े वाहन खड़े ना हो तथा बिना हेलमेट लगाए और तेज स्पीड वाहन चलाने वालो पर विशेष ध्यान देते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध चालान तथा आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त हो, इस उद्देश्य से कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए यातायात के नियमों के संबंध में लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाए। उन्होंने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को निर्देश दिए अवैध कॉलोनीयों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए स्मार्ट मीटर के संबंध में तथा विद्युत विभाग की अन्य संबंधित योजनाएं संचालित हैं, कैंपों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की जनप्रतिनिधियों का फोन आए तो रिसीब अवश्य किया जाए तथा संपर्क में भी रहे। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जो भी लक्ष्य निर्धारित है तथा जो परियोजनाए निर्माणाधीन है या निर्माण चल रहे है, उनको समय अंतर्गत पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल, माननीय एमएलसी वंदना वर्मा माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉo वीरपाल निर्वाल, माननीय विधायक बुढ़ाना राजपाल सिंह बालियान , जिलाधिकारी उमेश मिश्रा , मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, एम डी ए सचिव कविता मीणा ,जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।


