मुजफ्फरनगर। अजय व दीपक निवासी अटाली थानाक्षेत्र शाहपुर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बीती रात लगभग रात्रि 8 बजे थानाक्षेत्र तितावी स्थित तितावी पुल के पास अज्ञात वाहन द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गयी जिससे मोटरसाइकिल सवार अजय व दीपक घायल हो गये। सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, दौराने उपचार अजय उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है तथा दीपक को प्राथमिक उपचार के उपरान्त अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। मृतक के शव के पंचायतनामे की कार्यवाही की जा रही है तथा स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
Author: Taja Report
Post Views: 91


