Taja Report

अग्रोहा धाम है अग्रवंशियों की धरोहर : गोपाल शरण गर्ग

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड मीका विहार स्थित सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के निवास पर पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग नगर और जनपद से पधारे हुए अग्रवंशियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की कर्म भूमि अग्रवाल धाम सारी धरती पर बसे हुए अग्रवालों परिवारो की धरोहर है, जहां आज भी दृश्य और अदृश्य रूप से हमारे पितृ देवता विराजमान है इसलिए वह हमारे लिए देवभूमि भी है उसे देवभूमि में जो हमारी इष्ट देवी साक्षात लक्ष्मी जी( अग्रोहा शक्तिपीठ) का विशाल मंदिर निर्माण हो रहा है और जन सुविधा के लिए अनेक प्रकार की सुविधा केन्द्रो की स्थापना हो रही है जहां अनेक प्रकार के विशाल एवं हवादार कमरे तथा स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति स्थापित है उसमें आर्थिक सहायता करना प्रत्येक अग्रवाल वंशियों का परम धर्म है इस बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल ने की तथा संचालन टोनी बिंदल कोषाध्यक्ष ने किया! अपने संबोधन में  गोपाल शरण गर्ग ने देश-विदेश में बसे हुए सभी अग्रवंशियों को जोड़ने की अपील की और कहां किसी कारण से हमारे समाज में कोई त्रुटि अन्य रह गई हो तो उसे मिटाना भी हमारा परम धर्म है! जैसे एक ईट और एक रुपया देकर अपने परिवारों को सबल बनाया है, पूर्वजों द्वारा दी गई इस विरासत को हम ग्रहण करते हैं अपने समाज को और शक्तिशाली बनाएंगे उन्होंने अपने व्यक्त मे राजनीति सहभागिता की लोगों से अपील की! बैठक में कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री विनोद संगल जिला अध्यक्ष के. के बंसल सुभाष गोयल बीएम गुप्ता एल.के मित्तल विशाल गर्ग पुष्पेंद्र अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल उपेंद्र बंसल गौरव गोयल शिवचरण गर्ग प्रसून अग्रवाल राजीव अग्रवाल शिवनारायण अग्रवाल अजय अग्रवाल एडवोकेट अजय सिंघल अंकित गोयल चंद्र बंसल (शामली) अश्वनी मित्तल आदि गणमानिय जन उपस्थित रहे! कार्यक्रम के अंत में सम्मानित सभी सदस्यों का विनोद संगल जिला अध्यक्ष ने हृदय से आभार व्यक्त किया!

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *