मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा की न्यू वर्ष के उपलक्ष्य में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संजय मित्तल अध्यक्ष और संचालन अनिल तायल महामंत्री ने किया सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने वैश्य समाज के सभी संस्थाओं के द्वारा किए गए। समाज के उत्थान के लिए 2025 के कार्यों की चर्चा की अपने विचार रखे और न्यू वर्ष के लिए योजनाएं तैयार की। महामंत्री द्वारा बताया गया कि जो डिमांड हमने अग्रोहा धाम तक बस चलाने की ए आर एम से की थी वह बस कुरुक्षेत्र तक चली है आगे का परमिट बन रहा है जल्दी इसका संचालन अग्रोहा धाम तक हो जाएगा। अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि अगर कभी भी कोई वैश्य समाज के लिए समस्या उत्पन्न होती है तो उसके समाधान के लिए तुरंत संयुक्त वैश्य सभा के पदाधिकारी को संज्ञान में लाएं जिससे कि उस समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल, संरक्षक सुनील सिंघल सुरेंद्र अग्रवाल ,प्रमोद मित्तल, श्रीमोहन तायल, विनोद सिंघल, सचिन अग्रवाल विश्वदीप बिट्टू, योगेश भगत जी, राकेश कंसल, अचिन कंसल, अमित अग्रवाल बंटी ,मुकेश गुप्ता, विपिन गोयल, गोपाल मित्तल, अशोक कुमार सिंघल, पुरुषोत्तम दास सिंगल, शोभित गुप्ता, रजत गोयल, अजय सिंघल, संजीव गोयल, अशोक गर्ग, दिनेश गुप्ता रामपुरी, शिवकुमार सिंगल, श्रवण अग्रवाल,आदि उपस्थित रहे।


