Taja Report

अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक

मुजफ्फरनगर। अगले हफ्ते चार दिन बैंक बंद रहेंगे, सिर्फ 21 अक्टूबर को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।

त्योहारी सीजन के चलते 19 से 23 अक्टूबर के बीच बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान केवल 21 अक्टूबर को ही बैंक खुले रहेंगे। 19 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश, 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भैया दूज व चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इस तरह अगले सप्ताह बैंक केवल एक दिन के लिए ही खुलेंगे।

इसलिए ग्राहकों को अपने लेनदेन और बैंकिंग कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *