खतौली। अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन खतौली के द्वारा आर्यन बैंक्विट हॉल में मेधावी छात्र/ छात्रा अलंकरण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी गौरव स्वरूप ने सुंदर कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारे समाज के असहाय परिवारों के लिए विवाह एवं बच्चों की फीस आदि समस्याओं को दूर करने के लिए एक कमेटी का गठन करने का प्रस्ताव किया और कहा कि इसमें सोम आर्थिक सहयोग देगा इसकी शुरुआत करना चाहेंगे।
किसान चिंतक कमल मित्तल ने कहा कि यह कार्यक्रम वास्तव में बहुत भव्य है इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन बधाई के पात्र हैं। हमें समाज की छोटी-मोटे विवादों के के लिए वैश्य समाज के 11 लोगों की एक कमेटी बनाकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत किसान चिंतक कमल मित्तल,नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में वैश्य बन्धुओं ने भाग लिया। तहसीलदार जानसठ श्रीमती श्रद्धा गुप्ता ,वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग, संयुक्त वैश्य मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा गोपाल मित्तल ,मुख्य सलाहकार एवं मुख्य संयोजक संयुक्त वैश्य मोर्चा शलभ गुप्ता एडवोकेट, मुख्य संयोजक सुनील तायल संयुक्त वैश्य मोर्चा अमित गुप्ता एडवोकेट एवं मनीष गुप्ता संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर ,कपिल गुप्ता एडवोकेट जिला अध्यक्ष ,हरीश गुप्ता एवं बागेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अभिषेक गोयल एडवोकेट अमित गोयल ,शिवम् तायल,अंकित गोयल,अतरिक्ष गर्ग,शिवम अग्रवाल,माधव गुप्ता,निर्भीक अग्रवाल ,शिवम् मित्तल,शुभम,वेदांश आर्यन आदि पदाधिकारीगण रहे।
कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा शानदार प्रस्तुतियां पेश की गई ।वैश्य समाज के होनहार बच्चो को संस्था की ओर से अतिथियों के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


