Taja Report

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने बांटी खिचड़ी, ताहारी जनमानस को दिया सामाजिक समरसता भोज

मुजफ्फरनगर। आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर जनपद और देश के लोगों में आपसी प्रेम सौहार्द और बंधुतव की भावना को बल देने की दृष्टि से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व मे संस्थागत पदाधिकारीयो एवं सदस्यगणों ने स्थानीय शिव चौक परिसर में खड़े होकर लगभग दो कुंतल खिचड़ी ताहारी का वितरण जनमानस को किया और इस प्रकार मिलजुल कर रहने तथा सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की अपनी सनातन परंपराओं का निर्वाह किया, इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल इस खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे,अशोक कंसल पूर्व विधायक मीनाक्षी स्वरूप नगर पालिका अध्यक्ष गौरव स्वरूप इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे! कार्यक्रम के अतिथियों ने लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भारतीय त्योहारों की परंपराओं को गति प्रदान करने की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने सभी त्योहारों को इसी प्रकार मनाना चाहिए! इस अवसर पर भीम कंसल,कृष्ण अग्रवाल संयोजक विनोद संगल जिला अध्यक्ष अंकुर गर्ग जिला महामंत्री टोनी बिंदल कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल दीपक सिंघल अजय अग्रवाल एडवोकेट अजय सिंघल अमरीश गोयल अरुण गोयल अशोक सिंघल बीएम गुप्ता विजेंद्र गोयल एल. के मित्तल ललित अग्रवाल मुकुट गुप्ता पीके गुप्ता प्रमोद बंसल राजीव अग्रवाल आर के गोयल शशि राज गुप्ता सुभाष गुप्ता सुमित गर्ग सुनील गर्ग प्रवीण कुचल गिरिराज महेश्वरी दिनेश बंसल शिव कुमार संगल विशाल गर्ग अनिल तायल ममता अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई ) शिशुकांत गर्ग अमित गर्ग पुष्पेंद्र अग्रवाल कुलदीप अग्रवाल अवनीश मोहन तायल आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे!

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *